Gaya News : डायन का आरोप लगा महिला की गला दबा कर हत्या

Gaya News : इमामगंज थाना क्षेत्र के गोजरा गांव में गुरुवार की रात डायन-भूत का आरोप लगाकर बदमाशों ने एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है.

इमामगंज (गया). इमामगंज थाना क्षेत्र के गोजरा गांव में गुरुवार की रात डायन-भूत का आरोप लगाकर बदमाशों ने एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है. मृतका की पहचान गोजरा गांव के रहनेवाले सुदामा भारती की 55 वर्षीय पत्नी प्यारी देवी के रूप में की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसआइ चंदन कुमार को दलबल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. उन्होंने बताया कि महिला की हत्या गांव के ही रहनेवाले चार लोगों ने की है. उन्होंने बताया की गांव के रहने वाले कृष्णा भारती की मौत बीमारी से पूर्व में हो गयी थी. कृष्णा भारती के परिजनों का कहना था कि प्यारी देवी ने ही डायन-भूत लगा कर कृष्णा भारती की जान ले ली है. उस वक्त प्यारी देवी के साथ लोगों ने अभद्र व्यवहार भी किया था. इसी बीच प्यारी देवी के घर में घुस कर गला दबाकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >