Gaya News : गुरुआ में भव्य तरीके से निकाली गयी रामनवमी पर शोभायात्रा

Gaya News : गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर सोमवार को बजरंग दल के द्वारा घोड़े एवं रथ के साथ भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाली गयी.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर सोमवार को बजरंग दल के द्वारा घोड़े एवं रथ के साथ भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाली गयी. इसका शुभारंभ भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित कुमार दांगी, सतीश कुमार, दीपक, आकाश आर्यन, ऋषि भारद्वाज, बाॅबी कुमार, अनिल कुमार यादव व अन्य ने संयुक्त रूप से किया. शोभा यात्रा सोमवार को गुरुआ बाजार के बस स्टैंड से लेकर बड़ही बिगहा मोड होते हुए पासीटोला तक गयी. फिर पासी टोला से गुरुआ बाजार होते हुए हाइ स्कूल के मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई. इस बीच रामनवमी पर बाजार में झांकी भी निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार, मंडल अध्यक्ष मंटू सिंह, महामंत्री आनंद कुमार, वरीय नेता नंदकिशोर प्रसाद, भाजपा महामंत्री अनिल कुमार यादव, अखिलेश सिंह, बजरंग दल के अध्यक्ष विक्की आलोक कुमार अग्रवाल, अखिलेश सिंह, मोनू कुमार, सतीश पांडेय, रंजन कुमार, विशाल कुमार, भोला यादव, मिथिलेश पांडेय, सोनाली गुप्ता मंटू बाबा, विकास कुमार एवं सभी बजरंग दल के हजारों से भी अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. इधर रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सीओ मो अतहर जमील, बीडोओ पूजा गहलौत, थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम समेत बडी संख्या में पुलिस बल शांतिपूर्ण ढंग से शोभा यात्रा संपन्न कराने में जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >