आज का दर्शन व बिजली कटौती : गया जी में आज 8 घंटे गुल रहेगी बिजली, घर से निकलने से पहले जान लें मंदिरों में आरती का समय

गया जी शहर के निवासियों और श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन अहम है.

Gaya News : नीरज कुमार की रिपोर्ट. गया जी शहर के निवासियों और श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन अहम है. मुहर्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर आज शहर में आठ घंटे की लंबी बिजली कटौती की जाएगी. आज शाम छह बजे से देर रात दो बजे तक पूरे शहर की बिजली गुल रहेगी. वहीं, अगर आप आज विष्णुपद या मां मंगला गौरी समेत गया जी के अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आरती का शेड्यूल जरूर चेक कर लें.

मुहर्रम पर 8 घंटे का ब्लैकआउट

शहर में मुहर्रम के आयोजनों को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बिजली आपूर्ति बाधित रखने का फैसला किया है. शाम 6:00 बजे से लेकर देर रात 2:00 बजे तक बिजली कटौती लागू रहेगी. शहरवासियों को सलाह दी जाती है कि वे शाम होने से पहले पानी और मोबाइल चार्जिंग जैसे अपने जरूरी काम निपटा लें.

प्रमुख मंदिरों में आज की आरती का समय

  • मां मंगला गौरी मंदिर: सुबह की आरती 4:00 बजे, रात की आरती 10:00 बजे.
  • विष्णुपद मंदिर: सुबह की आरती 5:00 बजे, रात की आरती 10:00 बजे.
  • मां बगला स्थान मंदिर: सुबह की आरती 5:00 बजे, रात की आरती 7:30 बजे.
  • मां वागेश्वरी मंदिर: सुबह की आरती 5:30 बजे, रात की आरती 6:45 बजे.
  • मां दु:खहरणी मंदिर: सुबह की आरती 7:00 बजे, रात की आरती 8:00 बजे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >