Gaya News : महाराष्ट्र व ओड़िशा की खो-खो गर्ल्स टीम पहुंची फाइनल में

Gaya News : गया के बिपार्ड व आइआइएम परिसर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गुरुवार को नॉकआउट मुकाबले में खो-खो गर्ल्स व ब्वॉयज की कुल आठ टीमों के बीच चार मैच खेले गये.

गया. गया के बिपार्ड व आइआइएम परिसर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गुरुवार को नॉकआउट मुकाबले में खो-खो गर्ल्स व ब्वॉयज की कुल आठ टीमों के बीच चार मैच खेले गये. इसके तहत सेमीफाइनल में महाराष्ट्र व ओड़िशा की खो-खो गर्ल्स टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं महाराष्ट्र व ओड़िशा की खो खो ब्वॉयज टीम ने भी फाइनल में जगह पक्की की. पूल मैच से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन करनेवाली महाराष्ट्र की खो-खो गर्ल्स टीम ने 11 अंकों (40-29 ) से उत्तर प्रदेश को हराया. वहीं ओड़िशा की खो-खो गर्ल्स टीम ने कर्नाटक की टीम पर 34 प्वाइंट (50-16 ) से जीत दर्ज की. महाराष्ट्र की खो-खो ब्वॉयज टीम ने पंजाब की टीम को 37 अंकों (45-18 ) से पराजित किया, जबकि ओड़िशा व कर्नाटक के बीच खेले गये मुकाबले में ओड़िशा की खो-खो ब्वॉयज टीम ने 21 अंकों (47-26 ) से जीत दर्ज की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >