Gaya News. गया में फिर गर्मी का कहर, आज 39 डिग्री तक तापमान बढ़ने के आसार

Gaya News. शहर में मंगलवार को गर्मी का असर तेज रहेगा. तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर में डेयरी फार्मिंग व आय संवर्द्धन पर कार्यशाला आयोजित होगी. सुबह शहर के कई इलाकों में जाम से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

आज का मौसम

शहर में मंगलवार को मौसम पूरी तरह गर्म रहने का अनुमान है. सुबह छह बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जायेगा, जबकि दोपहर तक 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है. गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गयी है.

शहर में आज का कार्यक्रम

सुबह 11 बजे कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर में डेयरी फार्मिंग व आय संवर्द्धन विषय पर एक कार्यशाला आयोजित होगी. इस कार्यशाला में किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जायेगी, जिससे उनकी आय बढ़ सके.

जाम अलर्ट

मंगलवार को शहर में जाम की स्थिति भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. सुबह छह से आठ बजे तक नगर निगम गेट, जीबी रोड केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के समीप तथा बाइपास क्षेत्र में जाम की स्थिति रहेगी. इस कारण आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: GAURI SHANKAR RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >