गया-डाल्टेनगंज रेललाइन को मिली मंजूरी, संघर्ष समिति में जश्न, अब 24 मई को बनेगी नई रणनीति

रेल परियोजना को केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. संघर्ष मोर्चा ने इसे वर्षों के आंदोलन की जीत बताते हुए 24 मई को इमामगंज गांधी मैदान में आगे की रणनीति तय करने के लिए विशेष बैठक बुलायी है.

Gaya News: (रोहित कुमार सिंह) रेल परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता श्रीमोहन यादव ने कहा कि 14 जुलाई 2019 को मोर्चे का गठन किया गया था और तभी से लगातार आंदोलन व संघर्ष जारी था. उन्होंने कहा कि उसी संघर्ष का परिणाम है कि भारत सरकार ने गजट प्रकाशित कर योजना को स्वीकृति प्रदान की है.

24 मई को गांधी मैदान में होगी अहम बैठक

संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बिगन पासवान ने बताया कि परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने और आगे की रणनीति तय करने को लेकर 24 मई को इमामगंज गांधी मैदान में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में आंदोलन की आगामी दिशा और जनसहभागिता को लेकर चर्चा होगी.

रेल लाइन से बदलेगी इलाके की तस्वीर

संघर्ष मोर्चा के सदस्य समरजीत सिंह उर्फ शिवाजी ने कहा कि इस रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्र का तेजी से विकास होगा. उन्होंने कहा कि पर्यटन, कृषि और उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा. यह इलाका लंबे समय से अत्यंत पिछड़ा रहा है, लेकिन अब विकास को नई रफ्तार मिलेगी.

युवाओं और किसानों को होगा बड़ा लाभ

युवा केंद्रीय अध्यक्ष सुशांत कुमार ने कहा कि रेल परियोजना से युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. सुगम यातायात व्यवस्था होने से छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी, वहीं किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरे इलाके की तस्वीर बदलने वाली साबित होगी.

Also Read: जीतनराम मांझी को धमकी देने वाले युवक की हुई पहचान, साइबर थाने में केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >