Gaya News : खो-खो में दिल्ली व महाराष्ट्र की ब्वॉयज व गर्ल्स टीम विजयी

Gaya News : गया के बिपार्ड व आइआइएम परिसर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बुधवार को खो-खो में दिल्ली व महाराष्ट्र की ब्वॉयज व गर्ल्स टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने मैच जीता.

गया. गया के बिपार्ड व आइआइएम परिसर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बुधवार को खो-खो में दिल्ली व महाराष्ट्र की ब्वॉयज व गर्ल्स टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने मैच जीता. इवनिंग सेशन के दौरान महाराष्ट्र की ब्वॉयज टीम ने 25 अंकों (47-17) से कर्नाटक को हराया. वहीं महाराष्ट्र की खो खो गर्ल्स टीम ने 65 प्वाइंट (77-12) से उत्तर प्रदेश को हराया. वहीं ओड़िशा ने कर्नाटक पर 37 अंकों (49-12) से जीत दर्ज की. पंजाब की ब्वॉयज खो-खो टीम ने उत्तर प्रदेश पर 32 अंकों से जीत दर्ज की. वहीं माॅर्निंग सेशन में ओड़िशा की ब्वॉयज टीम ने 53 अंकों से बिहार को रौंदा, जबकि बिहार की गर्ल्स खो-खो टीम पंजाब के खिलाड़ियों के आगे टिक नहीं पायी और 74 अंकों (94-20) से हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन व तैयारियों पर सवाल उठे. वहीं दिल्ली की गर्ल्स खो-खो टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु को 13 अंकों से (31-18) से हराया, जबकि ब्वॉयज टीम ने आंध्र प्रदेश पर 17 अंकों (41-24) से जीत दर्ज की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >