Gaya News : नालंदा और नागपुर वाले दोनों को जवाब देना होगा : तेजस्वी

Gaya News :नालंदा और नागपुर वाले हम लोगों को लड़ायेंगे और हम लोग आपस में लड़ेंगे. नालंदा वाले को भी जवाब देना है और नागपुर वाले को भी. उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही.

बेलागंज. नालंदा और नागपुर वाले हम लोगों को लड़ायेंगे और हम लोग आपस में लड़ेंगे. नालंदा वाले को भी जवाब देना है और नागपुर वाले को भी. उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेलागंज के पड़ाव मैदान में आयोजित महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. शुक्रवार को बेलागंज के पड़ाव मैदान में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी के पक्ष के चुनावी सभा को पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संबोधित किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर 2025 का चुनाव जीतना है तो 2024 के उपचुनाव को जीतना होगा. उन्होंने कहा लालू के शरीर में जितना खून था सब भाजपा और सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने का काम किया. तेजस्वी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ही हमारी शक्ति हैं. आपके द्वारा दिये गये ताकत से हीं भाजपा और नरेंद्र मोदी को लालू और तेजस्वी ललकारते आये हैं. जनसभा को वीआइपी प्रमुख मुकेश साहनी, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्धीकी आदि लोगों ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मो निजामुद्दीन और संचालन राजद नेता जुगनू यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >