महारुद्र यज्ञ में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, कहा- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा

Gaya News: गुरुआ प्रखंड के ढिबरा स्थित स्टेडियम में आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन रविवार की देर शाम बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार पहुंचे.

Gaya News: (गुरुआ से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट) गुरुआ प्रखंड के ढिबरा स्थित स्टेडियम में आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन रविवार की देर शाम बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार पहुंचे. यज्ञ स्थल पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

संतों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बढ़ी आयोजन की भव्यता

इस अवसर पर अयोध्या से पधारे संत सीताराम दास जी महाराज, आयोजन समिति के प्रमुख एवं अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता विनोद सिंह दांगी, वरीय सदस्य सुरेन्द्र कुमार यादव, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार वर्मा तथा प्रेमकुमार चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजक अमित कुमार दांगी ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया.

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा-धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का माध्यम

सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने महारुद्र यज्ञ की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और समरसता को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं.

कथावाचक की वाणी सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

वहीं, कथावाचक आचार्य सुधीर शरण जी महाराज द्वारा सुनाई जा रही कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उनकी मधुर वाणी और धार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे. यज्ञ स्थल पर देर रात तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा.

Also Read: गया में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >