Gaya News : धरमपुर आहर में डूब कर 17 वर्षीय किशोरी की मौत

Gaya News : थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुर पंचायत के धरमपुर गांव में आहर में डूबने से गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी.

वजीरगंज. थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुर पंचायत के धरमपुर गांव में आहर में डूबने से गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. वह गांव के किसान महेश यादव की इकलौती पुत्री स्वीटी कुमारी थी. ग्रामीण सह राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि सुबह बिजली कटने के बाद वह स्नान करने मधु आहर में गयी थी. जब कुछ समय तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने निकले, किसी ग्रामीण ने बताया कि एक लड़की का शव मधु आहर में उतरा रहा है, तब उसके शव को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया. संभवतः स्नान करने के दरम्यान किसी प्रकार उसका पैर फिसल गया होगा और वह गहरे गड्ढे में चली गयी होगी. वह नौवीं वर्ग की छात्रा थी. स्वीटी की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है, साथ हीं दुर्गा पूजा का उमंग भी कम हो गयी. ग्रामीण पूरे दिन उसकी चर्चा करते रहे तथा उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >