श्रावणी मेला के लिए गया जी से मधुपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और किन-किन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. गया और मधुपुर के बीच एक विशेष श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है, जिससे यात्रा सुगम होगी.

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने गया और मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि मानपुर, पैमार, वजीरगंज, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, झाझा व जसीडीह मार्ग से यह विशेष ट्रेन दो अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन दोनों दिशाओं में संचालित होगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन (AI सांकेतिक तस्वीर)

गया से मधुपुर जाने वाली ट्रेन का समय और रूट

सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल दो अगस्त से 16 अगस्त तक प्रतिदिन गया जंक्शन से शाम पांच बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन मानपुर, पैमार, वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, मननपुर, जमुई, झाझा और जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी.

AI तस्वीर

मधुपुर से गया वापसी वाली ट्रेन का समय

उन्होंने बताया कि वापसी में गाड़ी संख्या 03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल तीन अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन मधुपुर से रात 2:50 बजे खुलेगी. यह ट्रेन जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज, पैमार और मानपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 12 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी.

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक फोटो)

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और रेलवे की अपील

सीपीआरओ ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. इससे सामान्य ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा. रेलवे ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन संबंधी जानकारी प्राप्त कर यात्रा करने की अपील की है.

Also Read : डीडीयू रेल मंडल में ट्रैफिक विभाग के 44 रेलकर्मियों का तबादला, गया जंक्शन के कई अधिकारी भी बदले


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >