गया में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ओ-सलाम से गूंजा शहर, जगह-जगह हुआ स्वागत

गया की मदीना मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर शहर भर में अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी गईं और लोगों ने स्वागत किया।

इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को गया में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. मदीना मस्जिद कर्बला से निकला जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए खानकाह मोनामिया चिश्तिया पहुंचा. इस दौरान पूरा शहर नात-ओ-सलाम से गूंजता रहा और लोगों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया.

फोटो- गया- जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

अमन और भाईचारे के लिए की गयी दुआ

जुलूस शुरू होने से पहले कर्बला के खादिम डॉ. सैयद शाह शब्बीर आलम कादरी ने चादरपोशी की. इस दौरान दुनिया में अमन, शांति, भाईचारा और मोहब्बत कायम रहने के लिए दुआ मांगी गयी. इसके बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी को रवाना किया गया.

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस

जुलूस मदीना मस्जिद कर्बला से निकलकर पंचायती अखाड़ा, किरानी घाट, जामा मस्जिद, चौक, केपी रोड, छोटी मस्जिद, जीबी रोड, पीरमंसूर, नादरगंज और टिल्हा धर्मशाला होते हुए खानकाह मोनामिया चिश्तिया पहुंचा. यहां लोगों को तबर्रुकात की जियारत करायी गयी.

फोटो- गया- जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

नात-ओ-सलाम से गूंजता रहा गया शहर

जुलूस में शामिल लोग पूरे रास्ते दरूद शरीफ पढ़ते रहे. जगह-जगह नात-ओ-सलाम की आवाज सुनाई देती रही. जुलूस के दौरान धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला.

फोटो- गया- जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

गुलाब के फूल और शरबत से हुआ स्वागत

जुलूस के रास्ते में स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए गुलाब के फूल, शरबत, जूस, बिस्किट और मिठाई के स्टॉल लगाये. लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के बीच खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ तकसीम किये. इस दौरान पूरे मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही.

फोटो- गया- जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

खानकाह पहुंचकर कराया गया तबर्रुकात का जियारत

जुलूस के खानकाह मोनामिया चिश्तिया पहुंचने के बाद तबर्रुकात का जियारत कराया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस के दौरान अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया.

असली मालिक कौन? बिहार में पहली बार भैंस का होगा DNA टेस्ट, जानें मगध IG विकास वैभव ने क्यों दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >