गया जी : गुरुआ में Dream Classes के बाहर से साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस जांच में जुटी

गुरुआ के ड्रीम क्लासेज से एक युवक की साइकिल चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

गुरुआ थाना क्षेत्र के मीरचक मोड़ के समीप संचालित ड्रीम क्लासेज के बाहर से एक युवक की साइकिल चोरी हो गयी. चोरी की पूरी घटना संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. फुटेज में एक युवक साइकिल चोरी कर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है. घटना के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया.

CCTV में कैद हुई साइकिल चोरी की घटना

बताया जाता है कि युवक ड्रीम क्लासेज के समीप पहुंचा और मौका देखकर साइकिल लेकर फरार हो गया. संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गयीं. फुटेज में युवक साइकिल ले जाते हुए स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है.

सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद ड्रीम क्लासेज के संचालक ने गुरुआ पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

जल्द गिरफ्तारी का थानाध्यक्ष ने दिया भरोसा

इस संबंध में थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवक की पहचान करने में जुटी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही साइकिल चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस फुटेज और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने लोगों से की पहचान में मदद की अपील

थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा युवक यदि किसी को कहीं नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल गुरुआ पुलिस को दें. पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखने की बात कही है.

असली मालिक कौन? बिहार में पहली बार भैंस का होगा DNA टेस्ट, जानें मगध IG विकास वैभव ने क्यों दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार वर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >