गया जी : डोभी में मकई के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब, 1017 लीटर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बिहार के बहेरा थाना पुलिस ने झारखंड से पटना ले जाई जा रही 1,017 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मकई की आड़ में हो रही थी तस्करी।

बहेरा थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच के दौरान झारखंड से पटना ले जायी जा रही 1,017 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है. शराब को पिकअप वैन में मकई के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने शराब के साथ पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर थाना गेट के पास चेकिंग

थाना गेट के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार शराब भेजी जा रही है. इसी आधार पर पुलिस टीम ने वाहनों की सघन जांच शुरू की.

मकई के नीचे छिपे मिले शराब के कार्टन

वाहन जांच के दौरान हंटरगंज की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को पुलिस ने रोका. पहली नजर में वैन मकई से भरी हुई थी. चालक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस ने उससे पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने मकई हटाकर वाहन की तलाशी ली तो नीचे कई कार्टन छिपे मिले.

1017 लीटर शराब और बीयर बरामद

कार्टन खोलने पर उनमें विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर रखी मिली. पुलिस के अनुसार, कुल 1,017 लीटर शराब और बीयर बरामद की गयी है. शराब को मकई के नीचे छिपाकर इस तरह रखा गया था कि सामान्य जांच के दौरान इसका पता नहीं चल सके.

जब्त शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर. | Prabhat Khabar Network

झारखंड के चालक को पुलिस ने पकड़ा

गिरफ्तार चालक की पहचान झारखंड के चतरा थाना क्षेत्र के लिपदा निवासी प्रदीप कुमार साव के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब रांची से खरीदी गयी थी और इसे पटना पहुंचाना था. हालांकि, पटना पहुंचने से पहले ही बहेरा थाना पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया.

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शराब और पिकअप वैन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है. मामले की अग्रिम जांच की जा रही है. पुलिस अब शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

जब्त शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर. | Prabhat Khabar Network

अवैध तस्करी की सूचना देने की अपील

थाना प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी शराब या अन्य अवैध सामग्री की तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय थाना को सूचना दें. पुलिस ने लोगों से अवैध गतिविधियों के खिलाफ सहयोग करने की अपील की है.

असली मालिक कौन? बिहार में पहली बार भैंस का होगा DNA टेस्ट, जानें मगध IG विकास वैभव ने क्यों दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Omkar sinha dobhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >