गया में साइबर ठगी, जाम में रुकी बोलेरो तभी शातिरों ने डैशबोर्ड से गायब किया फोन, खाते से उड़ाए 73 हजार रुपए

Gaya News: साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने मोबाइल फोन चोरी कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 73 हजार 500 रुपये की अवैध निकासी कर ली.

Gaya Cyber ​​Fraud: साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने मोबाइल फोन चोरी कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 73 हजार 500 रुपये की अवैध निकासी कर ली. मामले को लेकर जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के अहियासा गांव निवासी रोशन कुमार के बयान पर डेल्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जाम में फंसी गाड़ी, इसी बीच हुआ बड़ा खेल

पीड़ित रोशन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बोलेरो गाड़ी पर चुकंदर लोड कर गया मंडी जा रहे थे. इसी दौरान बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास जाम लगने के कारण उनकी गाड़ी रुकी हुई थी. उन्होंने अपना मोबाइल फोन गाड़ी के डैशबोर्ड पर रखा था.इसी बीच किसी ने मौका पाकर उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया.

मोबाइल बंद होते ही खाते से उड़ने लगे रुपये

काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल फोन का कोई पता नहीं चला. बाद में रोशन कुमार ने दूसरा सिम लेकर अपना मोबाइल नंबर चालू कराया. इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते से 73 हजार 500 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है. घटना की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए.

साइबर ठगी की शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़ित ने डेल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश किस साइबर गिरोह से जुड़े हैं और रुपये कहां ट्रांसफर किए गए हैं.

Also Read: महारुद्र यज्ञ में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, कहा- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >