Gaya Crime News: गया में क्लीनिक पर बमबारी और गोलीबारी, घटनास्थल पर थानेदार के साथ पहुंचे एसपी

Gaya Crime News: गया में डॉ तपेश्वर प्रसाद के क्लीनिक पर बाइक सवार अपराधियों के द्वारा बमबारी और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है.

Gaya Crime News: गया शहर के गोला बाजार रोड स्थित मुख्य मार्ग पर डॉ तपेश्वर प्रसाद के क्लीनिक पर बाइक सवार बदमाशों ने बमबारी और गोलीबारी की है. घटना करीब आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना के बाद मार्केट में सनसनी फैल गई. बमबारी की घटना के बाद चिकित्सा के दीवार पर काला धब्बा हो गया है. आसपास के लोगों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए और एक युवक ने घर पर बम फेंक दिया, जिससे चारों और धुआं फैल गया. वहीं दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. इसके बाद बाइक पर सवार होकर वे लोग नई बाजार की ओर भाग गए.

घटना की जांच करती पुलिस

बमबारी की घटना के बाद दीवार पर पड़ा काला धब्बा

घटना के बाद डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद ने बताया कि परिवार में मकान एवं संपत्ति को लेकर आपसी विवाद चल रहा है. शायद इसी बात को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. उन्होंने कहा कि घटना के वक्त मैं मौके पर मौजूद नहीं था. क्लीनिक बंद हो चुका था. टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पहुंचा हूं. इधर उनके पुत्र डॉ शशि रंजन ने बताया कि मैं अपने आवाज पर चाय पी रहा था, तभी जोरदार आवाज हुआ. इसके बाद फायरिंग हुई. हम लोगों को लगा कि बिजली का फाल्ट हुआ है. बाहर निकाल कर देखने लगे तो चारों ओर धुआ फैला था. तब तक नीचे भीड़ जमा हो चुकी थी, लोगों ने कहा कि बमबारी और फायरिंग हुआ है. इसके बाद घटना की सूचना हमने पुलिस को दिया.

Also Read: Gopalganj News: प्यार के दुश्मन बने पिता और भाई, लड़के से बात करने पर बेटी का गला घोंट मार डाला

पिता पुत्र के बीच चल रहा विवाद

डॉक्टर ने कहा कि घरेलू विवाद पिता पुत्र के बीच चल रहा है. घर के विवाद में हो सकता है कोई तीसरा लाभ उठा रहा हो. पुलिस की जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा. इधर, डॉक्टर शशी रंजन की पत्नी दीप शिखा ने कहा कि पिता पुत्र के बीच विवाद चल रहा है, इसमें तीसरे व्यक्ति की इंट्री हो गई है. जानकारी के अनुसार, शहर के वरीय चिकित्सक डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद एवं उनके पुत्र डॉ शशि रंजन के बीच काफी दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. दोनों ओर से मुकदमा भी दर्ज किया गया था. विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है. बता दें कि डॉक्टर तपेश्वर के खिलाफ महिनों पूर्व उनकी पुत्रवधू ने उनके खिलाफ मारपीट, छिनतई एवं बदतमीजी आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था. वहीं हाल ही में डॉक्टर तपेश्वर ने अपने बेटे के खिलाफ धमकी देने के आरोप में पुलिस में आवेदन दिया है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर पहुंचे शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार के साथ पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक मैगजीन एक खोखा एवं मैगजीन में पड़ा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस घटना को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस घटना को लेकर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जिससे इस घटना में संलिप्त बदमाशों की पहचान की जा सके. इधर घटना की जानकारी के बाद एएसपी शैलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. मामले को लेकर बारीकी से जांच का निर्देश थानेदार को दिया है.

Also Read: Bihar News: व्यूवर्स बढ़ाने के चक्कर में 12 लाख गंवा चुका था उपमुखिया, आत्महत्या की वजह पता लगाने में जुटी FSL की टीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >