वैष्णो माता का दर्शन करने जाते वक्त व्यवसायी की मौत

इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज के रहने वाले व्यवसायी अनूप कुमार सौंडिक की हृदय गति रुकने से वैष्णों माता के दर्शन के लिए जाते वक्त मौत का मामला प्रकाश में आया है.

इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज के रहने वाले व्यवसायी अनूप कुमार सौंडिक की हृदय गति रुकने से वैष्णों माता के दर्शन के लिए जाते वक्त मौत का मामला प्रकाश में आया है. घटना स्थल पर पहुंचे समाजसेवी संतोष कुमार सौंडिक ने बताया कि शुक्रवार को अनूप कुमार सौंडिक अपने पत्नी, बच्चें सहित सगे- संबंधियों के साथ वैष्णव माता के दर्शन के लिए जा रहे थे. तभी वाणगंगा के नजदीक हार्ट अटैक आ गया. साथ में रहे परिजनों ने तत्काल वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की मदद से कटरा स्थित सिटी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उसके बाद शव को रानीगंज ले जाने के लिए तैयारी की जा रही है. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >