गया के सिंदुआरी पुल के पास दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

Gaya Accident: जिले के कोंच थाना क्षेत्र में सिंदुआरी पुल के समीप हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Gaya Accident: (श्रीनिवास) जिले के कोंच थाना क्षेत्र में सिंदुआरी पुल के समीप हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.

बाजार से लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान गोह थाना क्षेत्र के झरहा रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय उमेश यादव, पिता सीता यादव के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार उमेश यादव बाइक से कोंच बाजार आए हुए थे और वापस घर लौट रहे थे.

सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले

बताया जा रहा है कि सिंदुआरी पुल के समीप वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले. स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत मदद के लिए आगे आए. हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई.

अज्ञात वाहन की टक्कर या बाइक से गिरने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि उमेश यादव या तो बाइक से गिरकर घायल हुए या फिर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गए. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

सीएचसी से मगध मेडिकल किया गया रेफर

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उमेश यादव की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: जीतन राम मांझी पर हमला मामले में बड़ा खुलासा, दारोगा के बयान पर केस दर्ज, आरोपित की तलाश में रातभर छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >