मगध मेडिकल में कोरोना पॉजिटिव समेत पांच की मौत

मगध मेडिकल कोविड अस्पताल में शनिवार की सुबह एक युवती समेत पांच लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गयी़

गया. मगध मेडिकल कोविड अस्पताल में शनिवार की सुबह एक युवती समेत पांच लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गयी़ मगध मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ एनके पासवान ने बताया कि लेवल थ्री में भर्ती तीन लोगों की मौत हो गयी है़ इनमें जहानाबाद का रहनेवाला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भी शामिल था. दो मरीजों की मौत लेवन वन में इलाज के दौरान हुई है. सभी का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है़ उन्होंने बताया कि इसमें सभी मरीज डायबिटीज के पेसेंट थे. इनका शुगर लेवल काफी हाइ हो गया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >