गुरुआ में विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पति समेत पांच पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Gaya Ji News : गया के गुरुआ थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के कोइरी टोला मोहल्ले में 22 वर्षीय विवाहिता पायल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतका के पिता के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

गुरुआ के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि झारखंड के पलामू जिले के कुंदरी गांव निवासी मृतका के पिता उमेश सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवेदन में मृतका के पति सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

आरोपितों के खिलाफ शुरू हुई कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी विवाहिता की मौत

गौरतलब है कि सोमवार को कोइरी टोला मोहल्ले में पायल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. मृतका एक बच्चे की मां थी. घटना की सूचना मिलने पर गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया था.

मायके पक्ष में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना के बाद से मृतका के मायके पक्ष में आक्रोश व्याप्त है. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : शेरघाटी बस अड्डा बदहाली का शिकार, अतिक्रमण और गंदगी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Yuvraj Ratan

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >