इतिहास में एक अद्वितीय शासक थे सम्राट अशोक

महान सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित भव्य समारोह में भाग लेने गुरुआ प्रखंड से पूर्व मुखिया विष्णुदेव प्रसाद के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ लोग बस से शनिवार की अहले सुबह रवाना हुए.

By ROHIT KUMAR SINGH | April 5, 2025 5:29 PM

गुरुआ. महान सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित भव्य समारोह में भाग लेने गुरुआ प्रखंड से पूर्व मुखिया विष्णुदेव प्रसाद के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ लोग बस से शनिवार की अहले सुबह रवाना हुए. जयंती समारोह का भव्य आयोजन शनिवार को कृष्ण मेमोरियल हॉल में किया गया. पूर्व मुखिया विष्णुदेव प्रसाद ने बताया कि सम्राट अशोक के शांति, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश आज भी प्रासंगिक है. वर्तमान और आनेवाली पीढ़ी को अखंड भारत के जनक महान सम्राट अशोक की जीवनी से अवगत कराने के लिए इस तरह के आयोजन किये जा रहे हैं, जिसमें गुरुआ से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं. पटना जाने वालों में तरोबा निवासी रामाकांत प्रसाद, धनंजय कुमार उर्फ गुरु, पूर्व मुखिया मुरारी प्रसाद, इंजीनियर पवन कुमार आदि शामिल हैं. सम्राट अशोक क्लब के वरिष्ठ सदस्य रामाकांत प्रसाद ने बताया कि, प्रत्येक युग और प्रत्येक राष्ट्र में ऐसे सम्राट का प्रादुर्भाव नहीं होता है. सम्राट अशोक संसार के इतिहास में एक अद्वितीय शासक हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है