नीमचक
बथानी
. प्रखंड क्षेत्र के धनमहुआ गांव में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के द्वारा दी जाने वाली बिजली को काटी जायेगी. यह जानकारी देते हुए बिजली विभाग के कनीय अभियंता अभय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा लगातार बिजली बिल जमा नहीं किया गया जा रहा है. इसे लेकर पूर्व में भी कई बार ग्रामीणों को सूचना दी जा चुकी है. लेकिन, ग्रामीणों के द्वारा अब तक बिजली बिल जमा नहीं किया गया. अतः उन सारे लोगों को सूचित कर दिया गया है कि अगले तीन दिनों के अंदर यदि बिल जमा नहीं करते हैं तो विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
