डुमरिया में आर्म्स कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश किया

Gaya Ji News: डुमरिया थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी आरिफ खां को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Gaya Ji News (डुमरिया से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट):
डुमरिया थाना पुलिस ने लंबित कांडों में वांछित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसएचओ राजू कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव स्थित एक घर में छिपाकर रखे गए अवैध हथियार बरामद किए गए थे. इस मामले में डुमरिया थाना कांड संख्या 101/24 दर्ज किया गया था.

इसी कांड में संलिप्त एवं फरार चल रहे डुमरिया निवासी आरिफ खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं, कांड में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: परिवारों की रजामंदी से एक हुए प्रेमी युगल, मंदिर में संपन्न हुआ विवाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >