डिलिवरी पाइप ने गलियाें को किया और सकरा

शहर की गलियां में मेन रोड से घर तक सप्लाइ का पानी ले जाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने डिलिवरी पाइप बिछा दी है. अब कई जगहों पर हालात यह है कि इन गलियों में पैदल चलने लायक जगह भी नहीं बची है.

गया. शहर की गलियां में मेन रोड से घर तक सप्लाइ का पानी ले जाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने डिलिवरी पाइप बिछा दी है. अब कई जगहों पर हालात यह है कि इन गलियों में पैदल चलने लायक जगह भी नहीं बची है. विभाग की ओर से भी मेन रोड से मेन पाइप लाकर छोड़ दिया गया है. लोग खुद गलियों से होते हुए घर तक पाइप बिछा कर ले गये हैं. लोगों के चलने के साथ रोड या नाली बनाने के वक्त भी इन पाइप के कारण बहुत परेशानी होती है. किसी तरह ठेकेदार रोड नाली का काम करके निकल जाते हैं. कई गलियों की हालात ऐसी है कि उनमें बाइक आदि ले जाने तक की भी जगह नहीं है. कई लोगों ने बाइक या साइकिल को लगाने के लिए किराये पर जगह मुहल्ले के आसपास ले रखी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >