मोबाइल चोरी के आरोप में डेल्हा का युवक गिरफ्तार

आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित वागेश्वरी गुमटी के पास से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

गया जी. आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित वागेश्वरी गुमटी के पास से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के रहनेवाले अरविंद कुमार के रूप में की गयी है. इसके पास से एक मोबाइल के साथ पैसे भी बरामद किये गये हैं. रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान वागेश्वरी गुमटी के पास से मोबाइल चोरी के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया. मंगलवार की सुबह गया जंक्शन पर फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान स्टेशन परिसर से लेकर फुट ओवरब्रिज, प्लेटफॉर्म, वागेश्वरी गुमटी, एक नंबर गुमटी व एफसीआइ रेलवे फाटक तक मार्च चलाया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रेल संपत्ति चोरी करना एक अपराध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >