महाबोधि कॉलेज के पास कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

महाबोधि कॉलेज के पास शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया. इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भाग लिया.

बेलागंज. महाबोधि कॉलेज के पास शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया. इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भाग लिया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को पटना से गया संविधान बचाओ पैदल यात्रा में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सड़क मार्ग से जा रहे थे. उसी दौरान बेलागंज के महाबोधि कालेज के पास भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान प्रदेश कमेटी के प्रतिनिधि विजय कुमार मिठू ने प्रदेश अध्यक्ष को बापू, भीम, संविधान की तस्वीर व बुके तथा फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया. इस मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव ललन कुमार दास, बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष राम विनय शर्मा, जिला महासचिव धर्मेंद्र सिंह, प्रो अरविंद कुमार सिंह, प्रो बैदेही शरण, प्रो विनोद कुमार टुन्ना, प्रो मदन कुमार व प्रो संजय पांडेय आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >