महिला के साथ गाली-गलौज करने पर शिकायत दर्ज

महिला संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डोभी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय महकार के प्रांगण में सीता जीविका महिला ग्राम संगठन महकार की महिलाओं के द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

डोभी. महिला संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डोभी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय महकार के प्रांगण में सीता जीविका महिला ग्राम संगठन महकार की महिलाओं के द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार द्वारा महिलाओं के साथ गाली-ग्लौज तथा अभद्रता के आरोप के बाद उक्त महिला समूह के द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत देते हुए संगठन की अध्यक्ष पूनम कुमारी, सचिव बेबी देवी व कोषाध्यक्ष ज्योति किरण सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर प्राथमिक विद्यालय महकार के प्रांगण में सीता जीविका महिला संगठन महकार की महिलाएं भाग ले रही थीं. इसी दौरान विद्यालय के प्रांगण में लगे एक-दो फूल के पौधे टूट गये, जिसको लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार ने मौजूद सभी महिलाओं के साथ गाली-गलौज की. इसी को लेकर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर डोभी थाने में लिखित आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >