गया जी समेत पांच जिलों में बिना कागजात 19 गाड़ियां पकड़ी गईं, GST विभाग ने शुरू की जांच

मगध प्रमंडल में वाणिज्य कर विभाग ने बड़े पैमाने पर कर चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. बिना कागजात के सामान ले जा रही 19 गाड़ियां पकड़ी गईं, जिनमें विभिन्न प्रकार का माल लदा था. विभाग अब सामानों का ई-वे बिल और भौतिक सत्यापन कर रहा है.

कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर मगध प्रमंडल में 29 जुलाई को शाम चार बजे से रात 10 बजे तक चलाए गए सघन छापेमारी अभियान में बिना कागजात सामान लदे 19 गाड़ियां पकड़ी गईं.

यह जानकारी मगध प्रमंडल के राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय सिंह के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई. इस अभियान में मगध अन्वेषण ब्यूरो और जीएसटी अन्वेषण ब्यूरो की टीमें शामिल थीं.

विभिन्न जिलों से पकड़ी गईं गाड़ियां

राज्य कर अपर आयुक्त ने बताया कि इस विशेष कार्रवाई में मगध प्रमंडल के गया जिले से आठ, औरंगाबाद से दो, सासाराम से चार, नवादा से चार व जहानाबाद से एक गाड़ी पकड़ी गई. उन्होंने बताया कि पकड़ी गई गाड़ियों पर लदे सामानों का ई-वे बिल व भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है. कागजात दिखाने व सामानों के भौतिक सत्यापन के बाद कर व जुर्माने की राशि तय कर संबंधित व्यापारी से वसूली जाएगी.

वाहन पर लदे विभिन्न प्रकार के सामान

राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ियों में चार पर कोयला, आठ गाड़ियों पर मिक्स्ड गुड्स, दो गाड़ियों पर फ्लाई ऐश ब्रिक्स (छाईं ईंट), चार गाड़ियों पर स्क्रैप, पीवीसी पाइप, प्लास्टिक चेयर व एक गाड़ी पर तंबाकू लदे हैं.

Also Read : गया जी : टिकारी में पैक्स निर्वाचन 2026, मतदान केंद्रों की प्राथमिक सूची जारी, तीन दिनों के भीतर दर्ज कराएं आपत्ति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >