ठंडी हवा और घने बादलों ने बढ़ायी कंपकंपी

अलाव व पुआल जलाकर ठंड से बचते रहे लोग

अलाव व पुआल जलाकर ठंड से बचते रहे लोग प्रतिनिधि, गुरुआ. प्रखंड क्षेत्र में पूरे दिन ठंडी हवा बहती रही, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा. सुबह से आसमान में घने बादल छाचे रहे और दिनभर धूप नहीं निकल सकी. कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे. जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग ठंड से कांपते नजर आये. ठंडी पछुआ हवा चलने से तापमान में और गिरावट महसूस की गयी. बाजार, चौक-चौराहों और गांव की गलियों में लोग अलाव जलाकर या पुआल व लकड़ी सुलगाकर शरीर को गर्म करते दिखे. खासकर, बुजुर्गों, बच्चों और मजदूरों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुबह और शाम के समय ठंड का असर और भी ज्यादा रहा. ठंड के कारण सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम रही. लोग आवश्यक कार्य निबटाकर जल्द ही घर लौटते नजर आये. मौसम की मार से दैनिक मजदूरी करने वालों पर भी असर पड़ा, क्योंकि ठंड के चलते कामकाज प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >