तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

इकलौते पुत्र की मौत से घर में मचा कोहराम

इकलौते पुत्र की मौत से घर में मचा कोहराम प्रतिनिधि, वजीरगंज. वजीरगंज के करजरा में एक पांच वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. पंचायत मुखिया राजकुमार शर्मा ने बताया कि राहुल कुमार की एकमात्र संतान दिव्यांशु कुमार गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे अपनी मां के साथ होली का रंग-गुलाल खरीदकर लौटा था. घर से बाहर निकलने के कुछ समय बाद घरवाले उसे ढूंढने लगे. लेकिन, वह नहीं मिला. तालाब की तरफ भी खोजबीन की गयी. इसके बाद कुछ ग्रामीण तालाब में उतरे और तलाश की, तो उसका शव बाहर निकाला गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है और पुलिस बल अधिकारी के साथ पहुंचे हैं. दिव्यांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेजा जा रहा है. दिव्यांशु की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है. माता-पिता समेत घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है और गांव में होली का खुशनुमा माहौल गम में बदल गया. मुखिया ने कहा कि संभवतः बच्चा खेलने के दौरान तालाब के निकट गया होगा और पैर फिसलकर गहरे गड्ढे में चला गया होगा. तालाब में पांच फुट से अधिक पानी भरा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >