Gaya News : घर के पास खेल रहे बच्चे की ऑटो की चपेट में आने से मौत

Gaya News : ऑटो के धक्के से बुधवार को एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. यह घटना अलीपुर थानाक्षेत्र की चैता पंचायत अंतर्गत लक्ष्मण बिगहा गांव की है.

टिकारी. ऑटो के धक्के से बुधवार को एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. यह घटना अलीपुर थानाक्षेत्र की चैता पंचायत अंतर्गत लक्ष्मण बिगहा गांव की है. बच्चे की पहचान लक्ष्मण बिगहा गांव निवासी विनय कुमार के चार वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, घर के समीप खेल रहा आर्यन गांव से गुजर रहे ऑटो की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर अलीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व घटना को अंजाम देने वाले ऑटो को जब्त कर लिया. वहीं ऑटो चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया. अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि ऑटो जब्त कर थाना लाया गया है. मृतक आर्यन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >