Gaya News : बाराचट्टी में 28 ट्रक मालिकों व चालकों के खिलाफ केस दर्ज

Gaya News : बाराचट्टी थाने में अवैध कोयला लदे 28 ट्रकों के मालिक और चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

बाराचट्टी. बाराचट्टी थाने में अवैध कोयला लदे 28 ट्रकों के मालिक और चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि झारखंड के इलाके से अवैध कोयला लेकर आ रहे 28 ट्रकों को जांच के लिए रोका गया था. जांच के दौरान इन गाड़ियों का कोई भी कागजात सही नहीं पाया गया. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गयी. शेरघाटी के एसडीओ सारा अशरफ को सूचना मिल रही थी कि धनबाद जिले के विभिन्न कोयला खादानों से बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से कोयला लाया जा रहा है. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी. समझा जाता है कि अवैध कोयला लाने के इस खेल में कई बड़े माफिया शामिल हैं. ऐसे माफियाओं के खेल से यह धंधा पिछले कई सालों से चल रहा है. बहरहाल सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई के बाद ऐसे तस्करों में हड़कंप देखा जा रहा है. मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अवैध कोयला लदे ट्रक मालिकों और चालकों के गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >