गया स्टेशन पर केबल चोरी, आरपीएफ ने आरोपित को दबोचा

गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 मीटर रेलवे के सीएटी छह केबल के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया.

गया जी. गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 मीटर रेलवे के सीएटी छह केबल के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नाबालिग की पहचान मानपुर निवासी के रूप में की गयी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि हावड़ा फुट ओवरब्रिज, जो फिलहाल यात्रियों के आवागमन के लिए बंद है, वहां से गुजर रहे सिग्नल एंड टेलीकॉम के केबल के साथ छेड़छाड़ की गयी है, जिससे सिस्टम प्रभावित हो रहा था. सूचना के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये. जांच में एक संदिग्ध युवक सफेद शर्ट में केबल के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आया. इसके बाद आरपीएफ टीम ने डेल्हा साइड में एंबुश लगाकर निगरानी शुरू की. एंबुश के दौरान एक युवक प्लास्टिक के बोरे में सामान लेकर तेजी से खरखुरा कॉलोनी की ओर जाता दिखा. टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से चोरी किया गया केबल बरामद हुआ. पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने हावड़ा एफओबी से केबल चोरी की है. आरपीएफ ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >