नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड की बैठक में 13 करोड़ रुपये का बजट पास

नगर पंचायत के सभागार में सामान्य बोर्ड की बैठक नगर अध्यक्ष मथुरा यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. इसमें नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद मौजूद दिखे.

डोभी. नगर पंचायत के सभागार में सामान्य बोर्ड की बैठक नगर अध्यक्ष मथुरा यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. इसमें नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद मौजूद दिखे. बैठक का संचालन कर रही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कनिका राज ने पिछले बैठक की संपुष्टि पर चर्चा करते हुए संपुष्टि करवाया. इसके बाद सशक्त समिति में लिये गये निर्णय को बताया गया. वित्तीय वर्ष 2024 – 25 का तीन करोड़ घाटे के साथ 13 करोड़ का बजट पास किया गया. बैठक का मुख्य मुद्दा बजट पास करना, सफाई का कार्य कर रही संस्था मानव उत्थान सेवा समिति अवधि विस्तार करना शामिल था. पंचायत क्षेत्र में वार्ड वार मजदूरों को संख्या के साथ अन्य जानकारी बोर्ड को उपलब्ध कराने की मांग की. जिस पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति जतायी. पिछले वर्ष का लेखा जोखा भी बोर्ड के बैठक में रखने को कहा गया, जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी देने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >