तरोवा में बुद्ध पद्धति से हुआ सादगीपूर्ण विवाह समारोह

गुरुआ प्रखंड के तरोवा गांव में सोमवार को बुद्ध पद्धति के तहत सादगीपूर्ण विवाह संपन्न हुआ.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के तरोवा गांव में सोमवार को बुद्ध पद्धति के तहत सादगीपूर्ण विवाह संपन्न हुआ. पूजा कुमारी (पिता संजय सिंह मौर्य) और निरंजन कुमार (पिता मनोज सिंह) ने महात्मा बुद्ध व अशोक स्तंभ के समक्ष जीवनभर साथ निभाने की शपथ ली. समारोह में सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया. सम्राट अशोक क्लब भारत विहार के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर भीष्म कुमार मौर्य सहित पदाधिकारियों ने वर-वधू को भारत का संविधान भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >