सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

मथुरापुर-गुरारू स्टेट हाइवे 69 बहेरा गांव के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

गुरारू.

मथुरापुर-गुरारू स्टेट हाइवे 69 बहेरा गांव के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घायल युवक प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि घायल युवक मिथिलेश पासवान पिता रामस्वरूप पासवान गुरारू थाना क्षेत्र घटेरा गांव दशरथ बिगहा टोला का रहनेवाला है. बाइक सवार युवक गुरारू से अपने गांव दशरथ बिगहा जा रहा था. इसी दौरान स्टेट हाइवे 69 पर बहेरा गांव के समीप पशु को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >