चोरी के मोबाइल के साथ बंगाल का युवक गिरफ्तार

रेल पुलिस की टीम ने शनिवार की देर रात गया रेलवे स्टेशन स्थित छह नंबर प्लेटफॉर्म से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

गया. रेल पुलिस की टीम ने शनिवार की देर रात गया रेलवे स्टेशन स्थित छह नंबर प्लेटफॉर्म से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के काली टोला के रहनेवाले राजा सिंह के रूप में पहचान की गयी. इसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान फुट ओवरब्रिज के पास एक युवक को तेजी से भागते हुए नजर आया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >