बालेश्वर प्रसाद की जयंती पर उनके कार्यों को किया याद

सोहैपुर गांव स्थित बालेश्वर वाटिका में शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सह जगजीवन महाविद्यालय के संस्थापक स्व बालेश्वर प्रसाद उर्फ गुरुजी की 126वीं जयंती मनायी गयी.

मानपुर. सोहैपुर गांव स्थित बालेश्वर वाटिका में शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सह जगजीवन महाविद्यालय के संस्थापक स्व बालेश्वर प्रसाद उर्फ गुरुजी की 126वीं जयंती मनायी गयी. इस दौरान सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उनके पौत्र बबलू मेहता के सौजन्य से देश के विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े नामचीन चिकित्सकों को बुलाकर निः शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. जानकारी के अनुसार दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर के पहले दिन 547 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं भी दी गयीं. कार्यक्रम का शुभारंभ स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित कार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मंटू जैन, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश आनंद, गैस्ट्रो सर्जन डॉ पंकज कुमार,मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ अचल कुमार,जेनरल फिजिशियन डॉक्टर नीरज कुमार,नेत्र कैंसर विशेषज्ञ डॉ कुमार राम कृष्ण,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता शर्मा,जेनरल फिजिशियन (होमियोपैथी) डॉ रोशन कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >