डीडीयू मंडल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान जारी

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया गया.

गया जी. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया गया. गया सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों और रेलकर्मियों को एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया. पोस्टर, पंपलेट आदि के माध्यम से स्टील या पुनर्चक्रण योग्य लंचबॉक्स और बोतलों के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया. अपनी पानी की बोतल साथ लाएं संदेश से यात्रियों को प्रेरित किया गया. साथ ही, रेलवे कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के पुनर्चक्रण की व्यावहारिक जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >