शिविर में लिये गये आवेदन, सुनी गयीं समस्याएं

कुशाविजा पंचायत अंतर्गत जयप्रकाश नगर, पोखरा पर महादलित टोले में शनिवार को बिहार महादलित विकास मिशन के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

डोभी. कुशाविजा पंचायत अंतर्गत जयप्रकाश नगर, पोखरा पर महादलित टोले में शनिवार को बिहार महादलित विकास मिशन के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना था. प्रखंड प्रशासन की ओर से शिविर में बिजली, पेयजल, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे. शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया लल्लू प्रसाद ने कहा कि प्रशासन आपके पास आया है. वही टोला सेवक महेंद्र मांझी ने बताया कि हमने राशनकार्ड के लिए 20 आवेदन, जाॅब कार्ड के लिए 20, जन्म प्रमाणपत्र के लिए 76 आवेदन दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >