अनुग्रह बाबू की बिहार के विकास में अहम भूमिका

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को बिहार के प्रथम उपमुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी.

टिकारी. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को बिहार के प्रथम उपमुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण ने की व संचालन बृजमोहन शर्मा ने किया. श्री नारायण ने कहा कि अनुग्रह बाबू ने देश की आजादी और बिहार के विकास में अहम भूमिका निभायी थी. वे आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनका सादा जीवन, उच्च विचार और प्रशासनिक क्षमता ने उन्हें बिहार विभूति की उपाधि दिलायी. आयोजित कार्यक्रम में मिथलेश सिंह, विमलेश शर्मा, विनय पासवान, नीरज कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >