असामाजिक तत्वों ने खेत में लगी सब्जी को किया बर्बाद

बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखा बिगहा गांव में खेत में लगे हरी सब्जी की फसल को जड़ से उखाड़ कर बर्बाद करने का मामला प्रकाश में आया है.

मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखा बिगहा गांव में खेत में लगे हरी सब्जी की फसल को जड़ से उखाड़ कर बर्बाद करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित किसान भोली यादव ने फसल बर्बादी की लिखित शिकायत की है. स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात की है. जानकारी के अनुसार, इस गांव में पहले भी खेत-खलिहान में रखे अनाज की चोरी भी हुई थी. इससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. एसआइ दशरथ प्रसाद ने बताया कि किसानों के खेत में हरी सब्जी लगी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >