पटना कोचिंग विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- बिहार में बंद होंगे सारे कोचिंग सेंटर

Samrat Choudhary: बिहार में कोचिंग संस्थानों को लेकर चल रही बहस के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार करेगी, जिससे छात्रों को कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए हर प्रखंड में मॉडल स्कूल और नए डिग्री कॉलेज खोलने की योजना बनाई गई है.

Samrat Choudhary: बिहार में कोचिंग संस्थानों को लेकर चर्चा के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार की जाएगी, जिससे छात्रों को कोचिंग सेंटर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. उनका दावा है कि आने वाले समय में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की पढ़ाई इतनी मजबूत होगी कि कोचिंग संस्थानों की भूमिका खुद-ब-खुद कम हो जाएगी.

गयाजी की सभा में किया बड़ा ऐलान

गयाजी में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को इतना मजबूत बनाना है कि छात्रों को अतिरिक्त पढ़ाई के लिए कोचिंग पर निर्भर न रहना पड़े.

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार के 211 प्रखंड ऐसे हैं जहां अभी डिग्री कॉलेज नहीं हैं. सरकार इन सभी प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में काम कर रही है. उनका कहना है कि उच्च शिक्षा की सुविधा गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि छात्रों को दूर नहीं जाना पड़े.

हर प्रखंड में बनेंगे मॉडल स्कूल

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल बनाने का काम कर रही है. इन स्कूलों में बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई उपलब्ध कराने की योजना है. उनका मानना है कि मजबूत स्कूल व्यवस्था ही शिक्षा सुधार की सबसे बड़ी कुंजी है.

मुख्यमंत्री ने मॉडल स्कूलों को लेकर अपनी सोच भी साझा की. उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि इन स्कूलों में आम लोगों के बच्चों के साथ-साथ नेताओं और अधिकारियों के बच्चे भी पढ़ें. उनका मानना है कि जब प्रभावशाली लोगों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे, तब शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है. आने वाले समय में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर इतना बेहतर किया जाएगा कि छात्रों को कोचिंग संस्थानों की जरूरत महसूस नहीं होगी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मकसद सरकारी शिक्षा व्यवस्था को इतना मजबूत बनाना है कि छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन अपने स्कूलों में ही मिल सके.

इसे भी पढ़ें: ‘खान सर ने भाई को मरवाया और मुझे जेल में खत्म करना चाहते थे’, रौशन आनंद का प्रभात खबर पर बड़ा खुलासा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रौशन आनंद, खान सर पर लगाए कई बड़े आरोप, CBI जांच की मांग की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >