जीटी रोड पर राजा पुल के पास हादसा: पीरो से रांची जा रही बस ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल

जीटी रोड के उत्तरी लेन पर राजा पुल के नजदीक रविवार रात एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. पीरो से रांची जा रही मगध नामक इस बस का संतुलन अचानक बिगड़ गया और उसने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी.

आमस (मो अली की रिपोर्ट). जीटी रोड के उत्तरी लेन पर राजा पुल के नजदीक रविवार रात एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. पीरो से रांची जा रही मगध नामक इस बस का संतुलन अचानक बिगड़ गया और उसने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं.

एनएचएआइ की मेडिकल टीम ने किया मौके पर इलाज

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए. घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआइ की मेडिकल टीम (डॉ अन्नू और डॉ मिथिलेश कुमार सिंह) ने वहां पहुंचकर घायल यात्रियों का प्राथमिक इलाज किया. डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को केवल मामूली चोटें आई थीं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य है और किसी भी यात्री को अस्पताल भेजने की जरूरत नहीं पड़ी.

दूसरी बस से रांची रवाना किए गए यात्री

हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए तुरंत दूसरी बस का इंतजाम किया गया और सभी को वहां से रवाना कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >