एबीवीपी ने 78वें स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण, बच्चों के बीच बांटी शिक्षण सामग्री

शेरघाटी में एबीवीपी ने 78वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण किया और जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री बांटी। संगठन ने राष्ट्रहित और सेवा का संदेश दिया।

प्रतिनिधि, शेरघाटी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शेरघाटी इकाई ने गुरुवार को संगठन का 78वां स्थापना दिवस विभिन्न सेवा और जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया. इस अवसर पर एसएमएसजी कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया तथा इंदिरा नगर स्थित गुरुकुल के पास छोटे-छोटे बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत नगर मंत्री सचिन कुमार और छात्र नेता रंजन कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की. इसके बाद परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. छात्र नेता रंजन कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों में अनुशासन, संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का कार्य करती है. उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करना है. नगर मंत्री सचिन कुमार ने संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि एबीवीपी छात्र हित के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है. उन्होंने बताया कि परिषद गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए सेवा बस्तियों में पाठशाला भी संचालित करती है. कॉलेज इकाई अध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा राष्ट्र और छात्र हित के लिए कार्य करती रही है. वहीं कॉलेज के प्राध्यापकों ने भी परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकगण सहित रंजन कुमार, अमित कुमार, सचिन कुमार, सुबोध कुमार, शशि कुमार, अखिलेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >