गया जी: एबीवीपी ने 78वें स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण, बच्चों के बीच बांटी शिक्षण सामग्री

एबीवीपी की शेरघाटी इकाई ने 78वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण किया और जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण कर राष्ट्र सेवा का संदेश दिया.

Gaya ji News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शेरघाटी इकाई ने गुरुवार को संगठन का 78वां स्थापना दिवस सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया. इस अवसर पर एसएमएसजी कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया तथा इंदिरा नगर स्थित गुरुकुल के समीप जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया. कार्यकर्ताओं ने संगठन की राष्ट्र निर्माण और छात्र हित में भूमिका पर भी प्रकाश डाला.

स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम शुरू

स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत नगर मंत्री सचिन कुमार और छात्र नेता रंजन कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया.

जरूरतमंद बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

कार्यक्रम के तहत इंदिरा नगर स्थित गुरुकुल के समीप बच्चों के बीच कॉपी, पेन और अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण y-service-program-tree-plantationकिया गया. एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है.

राष्ट्र निर्माण और छात्र हित पर दिया जोर

छात्र नेता रंजन कुमार ने कहा कि एबीवीपी छात्रों में अनुशासन, संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का कार्य करती है. नगर मंत्री सचिन कुमार ने कहा कि परिषद छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है. उन्होंने बताया कि सेवा बस्तियों में जरूरतमंद बच्चों के लिए परिषद की ओर से पाठशालाओं का भी संचालन किया जाता है.

कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्य दोहराए

कॉलेज इकाई अध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा राष्ट्र और छात्र हित के लिए कार्य करती रही है। कार्यक्रम में मौजूद प्राध्यापकों ने भी परिषद की गतिविधियों की सराहना की. इस मौके पर रंजन कुमार, अमित कुमार, सचिन कुमार, सुबोध कुमार, शशि कुमार, अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Rajeev Kumar

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >