नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसाने के मामले में युवक गिरफ्तार

शादी की नीयत से प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग युवती को अगवा करने के मामले में पुलिस ने जनकपुर मुहल्ले के भद्रकाली नगर में किरायेदार बनकर रहने वाले एक युवक को अरेस्ट किया है.

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौली गांव के समीप 21 मार्च को शादी की नीयत से प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग युवती को अगवा करने के मामले में पुलिस ने जनकपुर मुहल्ले के भद्रकाली नगर में किरायेदार बनकर रहने वाले एक युवक को अरेस्ट किया है. साथ ही युवती को बरामद कर लिया गया है. युवती की माता के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक की पहचान 22 वर्षीय रवि कुमार के रूप में की गयी है. वहीं युवती की मेडिकल जांच के साथ न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जा रहा है. पूछताछ में आरोपित रवि ने पुलिस को बताया कि वह किराये मकान में रहता है और इ-रिक्शा चलाता था. इस दौरान युवती से मुलाकात हुई. युवक ने पुलिस को बताया कि उसने मंदिर में विवाह भी कर लिया था. हालांकि पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >