भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बियर की गयी जब्त

उत्पाद थाने की टीम ने सोमवार को समेकित जांच चौकी डोभी से एक मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर जब्त की.

शेरघाटी. उत्पाद थाने की टीम ने सोमवार को समेकित जांच चौकी डोभी से एक मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर जब्त की. थानेदार प्रभात विद्यार्थी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बाइक की जांच की गयी. इसमें 96 लीटर बियर, 20 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. इस दौरान काहुदाग के रहनेवाले बिंदी कुमार को भी पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि जब्त की गयी बाइक का इंजन नंबर घिसा हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने धंधेबाज को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. वहीं मोटरसाइकिल किसकी है पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >