मेन गांव में बिजली की चिंगारी से धान की ढेरी में लगी आग

मेन थाना क्षेत्र के मेन गांव के बधार में सोमवार को अचानक धान की ढेरी में आग लग गयी. ग्रामीणों के अनुसार बिजली की लाइन से निकली चिंगारी गिरने से आग लगी, जो देखते ही देखते तेजी से फैल गयी.

बेलागंज. मेन थाना क्षेत्र के मेन गांव के बधार में सोमवार को अचानक धान की ढेरी में आग लग गयी. ग्रामीणों के अनुसार बिजली की लाइन से निकली चिंगारी गिरने से आग लगी, जो देखते ही देखते तेजी से फैल गयी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में पीड़ित किसान शंभू शर्मा का धान पूरी तरह जलकर राख हो गया. किसान ने बताया कि बिजली की चिंगारी से आग भड़की, जिससे लगभग एक लाख रुपये से अधिक मूल्य का धान नष्ट हो गया. घटना से किसान परिवार में भारी नुकसान और मायूसी छा गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >