गया : शहर स्थित डीएवी कैंट एरिया के बच्चों ने 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. साइंस से परीक्षा देनेवाले 147 विद्यार्थियों में से 129 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. इसमें से 16 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं. स्कूल के प्रिंसिपल डॉ यूएस सहाय ने बताया कि साइंस विषय में सुकृति सिन्हा ने सर्वाधिक 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं. वहीं, केतन कुमार सिन्हा ने 95.6 प्रतिशत, सौरभ कुमार व रविराज ने 94.8 प्रतिशत, श्रीचन सुशान ने 94.4 प्रतिशत, शिवम ने 93.8 प्रतिशत, अपेक्षा दर्शन ने 93.4 प्रतिशत, कल्पना सिन्हा ने 93.2 प्रतिशत, सौम्या ने 92.8 प्रतिशत, अपूर्वा शालिनी, उज्ज्वल कुमार व श्वेता ने 92.6 प्रतिशत, प्रणव कुमार ने 92.4 प्रतिशत, शालिनी कुमारी राय ने 91.8 प्रतिशत, रागिनी कुमारी ने 91.6 प्रतिशत व आलोक कुमार ने 91 प्रतिशत अंक पाये हैं.
साथ ही कॉमर्स में अाकाश कुमार ने सर्वाधिक 93.4 प्रतिशत पाये हैं. चंद्र प्रकाश सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान पाया है.
मॉडर्न एकेडमी के अभिजीत को 91 प्रतिशत मार्क्स
गया. मॉडर्न एकेडमी के अभिजीत को 91 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं. मैथ्स में 96 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. अभिजीत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है व अपना कैरियर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं.
